फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन किलोमीटर के दायरे में पुलिस ने की काॅम्बिंग, नहीं मिला को कोई सुराग

Mon, 03 Nov 2025 01:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
निगोहां। गौतमखेड़ा स्थित बांक नाले में शनिवार शाम बोरे में मिले महिला के शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। इसके चलते शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया। रविवार को पुलिस ने नाले के तीन किलोमीटर दायरे में कांबिंग कर शव से जुड़े सबूत तलाशने की कोशिश की। नाले के आसपास खेती करने वालों किसानों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

एसओ निगोहां अनुज तिवारी ने बताया कि शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की मदद
से गुमशुदा महिलाओं की सूची लेकर एक-एक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। रायबरेली, उन्नाव और अन्य जनपदों की पुलिस को भी महिला के शव की फोटो भेजी है।

यह है पूरी घटना
शनिवार शाम लगभग 6:30 बजे गौतमखेड़ा गांव के बाहर स्थित बांक नाले में चरवाहों ने एक बोरा उतराते देखा था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बोरे को पानी से बाहर निकलवाया। बोरा खोला गया तो उसके अंदर लगभग 40 वर्षीय महिला का शव था। महिला के शरीर पर लाल-काले रंग का सलवार सूट मौजूद था। शव सात से आठ दिन पुराना होने की वजह से काफी फूल गया था। बोरे में शव के साथ घरेलू प्रेस, कपड़े, ईंट और पत्थर भी भरे थे।

घटनास्थल की जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें