फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस ने छापे में सात जुआारी पकड़े, 60 हजार रुपये भी किया बरामद

Tue, 28 Oct 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। मानिकपुर पुलिस ने रविवार की देर शाम को छापा डाला। छापे में सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में 51100 रुपये व माल फड़ से 59 सौ रुपये मिले हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने जुआरियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये बरामद होने की बात कही है, लेकिन रुपये पुलिस ने रुपये कम क्यों दिखाए हैं। अन्य रुपये का क्या किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि शाम को सूचना मिली कि उमरी गांव पंकज जायसवाल के घर के राजकीय महाविद्यालय के पास जुआ खेला जा रहा है। टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर जुआ खेलते समय इंद्रानगर निवासी पंकज जायसवाल, सुशील कुमार, रामू रैकवार, राकेश कुमार तिवारी, महावीर नगर के पुष्पराज मिश्रा, मो कासिम व ऐलहा बढैया निवासी धन कुमार यादव को ताश के पत्तों में हार जीत लगाते समय गिरफ्तार किया गया।
-
दीपावली से चल रहा था जुआ
दीपावली पर्व से उसी जगह पर लाखों का जुआ खेला जा रहा था। पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी या जानबूझ कर अंजान बनी थी। इस बात की चर्चा जोरों से चल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने जुआ की फड़ से लगभग 10 लाख रुपये पकड़ा था लेकिन मुकदमा में केवल 60 हजार रुपये दिखाया। अन्य रुपये का पुलिस ने क्या किया। पुलिस की इस कार्रवाई से कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से जो भी रुपये मिले हैं, पूरे रुपये दिखाए गए हैं। लोग कुछ भी चर्चा करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें