फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई महीने से फरार माजिद दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। करीब 5 महीने पहले मेवात जिला परिषद की प्रमुख अनीसा बानो और उनके पति शौकीन पर चांदडाका पुलिस चौकी से चांदडाका निवासी आरोपी माजिद को छुड़ाने का आरोप लगा था। माजिद को पुन्हाना अपराध शाखा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुन्हाना अपराध शाखा प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि कई महीने से फरार माजिद के संबंध में एक सूचना के बाद हवलदार सूरज की अगुवाई में टीम बनाकर जुरेडा मोड़ भेजी गई। यहां से माजिद को तमंचे के साथ पकड़ा गया। अजीत सिंह ने बताया कि तिंगाव पीएचसी अस्पताल की स्टाफ नर्स कोशल्या की शिकायत पर माजिद को पुलिस ने चांदडाका चौकी में बिठा रखा था।
पिनगवां से अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर फतेह सिंह को आकर उससे पूछताछ करनी थी। इसी दौरान मेवात जिला परिषद की प्रमुख अनीसा बानो और उनके पति शौकीन पुत्र रुजमल 10/12 युवकों के साथ पुलिस चौकी पर आए और पुलिसवालों को धमकी देते हुए उसे छुड़ा ले गए थे। चांदडाका पुलिस ने 14 अप्रैल 2020 को सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, हिरासत से आरोपी को छुड़ाने व जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें