फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीएमजी ने किया हवाईअड्डे का निरीक्षण, दिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल, एयर साइड, रनवे, एटीसी टावर, कार्गो पर हुए कार्यों का लिया जाएजा
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। केंद्र सरकार के परियोजना निगरानी समूह (पीएमजी) ने शुक्रवार को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। टीम ने यात्री टर्मिनल, एयर साइड पर रनवे-टैक्सी वे, एप्रिन, एटीसी टावर और कनेक्टिविटी कॉरिडोर का जायजा लेकर निर्माण गुणवत्ता की विस्तार से जांच की। निरीक्षण के दौरान पीएमजी टीम ने कुछ कार्यों में सुधार के सुझाव दिए। अधिकारियों ने कामगारों की संख्या बढ़ाकर निर्माण गति तेज करने की सलाह दी, ताकि परियोजना तय समय पर पूरी हो सके।
नोएडा हवाई अड्डा उत्तर भारत का प्रमुख एविएशन हब बनने जा रहा है। इसी क्रम में पीएमजी ने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने परियोजना की गति, सुरक्षा मानकों, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और संरचनात्मक मजबूती की समीक्षा की। अधिकारियों ने परियोजना से जुड़ी कंपनियों और इंजीनियरों से जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने विशेष रूप से टर्मिनल भवन की फिनिशिंग क्वालिटी और रनवे पर किए जा रहे तकनीकी कार्यों की बारीकी से जांच की। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, मशीनरी की दक्षता और साइट पर सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन का भी मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण रिपोर्ट जल्द ही केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इस मौके पर सिविल एविएशन विभाग के संयुक्त सचिव ईशान प्रताप सिंह, नायल सीईओ आर.के. सिंह और नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें