फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुनसान जगहों पर खड़े ई रिक्शा की करते थे चोरी, 6 बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने की कार्रवाई, पुलिस साथियों की कर रही तलाश
विज्ञापन

- आरोपी अब तक एनसीआर में तीन से अधिक ई रिक्शा की कर चुके हैं चोरी

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने ई रिक्शा चोरी करने वाले एक बदमाश को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही से चोरी के छह ई रिक्शे बरामद किए गए हैं। इसके खिलाफ नोएडा में अलग अलग आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एडीसीपी शैव्या गोयल का कहना है कि ई रिक्शा चोरी की शिकायत पर पुलिस की टीम जांच कर रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार को एक बदमाश को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दिनाजपुर निवासी प्रदीप सरकार के रूप में हुई। वर्तमान में वह सेक्टर-105 में किराये पर रह रहा है। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर छह ई-रिक्शा को बरामद कर लिया गया। उसने वारदात में अपने साथी रूपा के भी शामिल होने की जानकारी दी है। रूपा की गिरफ्तारी के लिए भी टीम गठित कर दी गई है। प्रदीप और रूपा ने मिलकर अबतक तीस से अधिक ई-रिक्शे की चोरी दिल्ली-एनसीआर में की है। पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि वह रूपा के साथ दिन में रेकी करने के लिए निकलता है। सुनसान स्थानों पर जहां भी ई-रिक्शा खड़ा मिलता है दोनों उसे चुरा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें