नगरा स्थित जनता इंटर कालेज परिसर में चल रहे ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभ
नगरा। ब्लाॅक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 26-27 नवंबर को जनता इंटर कॉलेज नगरा के स्वामी विवेकानंद प्रांगण में हुआ। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर दौड़ और सांस्कृतिक स्पर्धा हुई। बालक कबड्डी में पीएमश्री डिहवा की टीम विजेता रही।
खोखो बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर की टीम विजेता रही। बालिका खोखो में उच्च प्राथमिक विद्यालय ताड़ीबड़गांव की टीम विजेता रही। कबड्डी बालिका में पीएमश्री डिहवा की टीम विजेता रही। बालक कबड्डी में पीएमश्री डिहवा की टीम विजेता रही। बालिका दौड़ 400 मीटर में रंजना प्रथम, नंदनी द्वितीय, खुशबू तृतीय रहीं। 600 मीटर में सुष्मिता शर्मा प्रथम, लाडली द्वितीय, नंदनी तृतीय रहीं। 100 मीटर में सपना राजभर प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय रहीं। 200 मीटर में चांदनी प्रथम, खुशी द्वितीय, रंजना तृतीय रहीं। 50 मीटर में सपना राजभर प्रथम, खुशी प्रजापति द्वितीय, रिया तृतीय रहीं। बालक 600 मीटर दौड़ में रामबाबू प्रथम, चंदन चौहान द्वितीय, आदर्श तृतीय रहे। 100 मीटर में अंगद प्रथम, मयंक द्वितीय, सत्य प्रकाश तृतीय रहे। 50 मीटर में शिवम प्रथम, सुशील कुमार द्वितीय, प्रियांशु तृतीय रहे।
मुख्य अतिथि जिला समन्वयक मनरेगा ऋचा सिंह और नगर पंचायत नगरा अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने बच्चों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिला समन्वयक मनरेगा ने कहा कि बच्चों में खेल स्पर्धा से शारीरिक मानसिक एवं संवेगात्मक विकास को गति दी जा सकती है। उमाशंकर राम ने कहा कि नगर पंचायत नगरा बच्चों के सर्वांगीण विकास में क्रम से कदम मिलाकर बेसिक शिक्षा विभाग के साथ खड़ा है। दयाशंकर, रजनीश दुबे, सुदीप तिवारी, बच्चा लाल, बृजेश कुमार रहे।