फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर को स्वच्छ और हरित बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। वर्ल्ड क्लीनअप डे के अवसर पर वाईएसएस फाउंडेशन (युवा सोशल शक्ति) ने सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में सैकड़ों स्वयंसेवक, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर स्वच्छ नोएडा हरित नोएडा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता से जोड़ना रहा। स्वयंसेवकों ने हाथों में झाड़ू और कचरा बैग लेकर प्लास्टिक, बोतलें, पॉलीथिन और अन्य अपशिष्ट एकत्र किए। सचिन गुप्ता ने बताया कि इस पहल में नोएडा अथॉरिटी ने स्वच्छता सहयोग किया। एलाइड वेस्ट सॉल्यूशंस ने सस्टेनेबिलिटी पार्टनर के रूप में मार्गदर्शन दिया और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभागियों को अचीवमेंट सर्टिफिकेट प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें