संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र के स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता दिवस का महत्व बता रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, यातायात नियमों व साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस दौरान उन्हें नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
थाना व्यासपुर से प्रबंधक निरीक्षक कुलदीप सिंह ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर में, थाना शहर जगाधरी से प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने जगाधरी के राजकीय स्कूल में, बूड़िया गेट चौकी से प्रभारी गुरदयाल सिंह ने सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल जगाधरी में, थाना सेक्टर 17 से प्रबंधक मनजीत सिंह ने स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर-17 में, थाना फर्कपुर से प्रबंधक जनकराज ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामनगर फर्कपुर में, थाना रादौर प्रबंधक निरीक्षक राजपाल ने इंडियन पब्लिक स्कूल रादौर में, थाना सदर जगाधरी प्रबंधक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने धर्मशाला पब्लिक स्कूल पंजेटो में पहुंचकर विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्हें नशे जैसी बीमारी से बचने व सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल करके साइबर ठगों से बचने के टिप्स दिए। साथ ही नशा न करने और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।