फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एकता पदयात्रा में श्रेष्ठ भारत का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर शहर में एकता पदयात्रा का निकाली। कार्यकर्ताओं ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प लिया। इस दौरान वंदे मातरम सहित अन्य नारों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भाजपा की एकता पदयात्रा मंडी चौक गुड़िया मोहल्ला स्थित शरबती देवी धर्मशाला से शुरू हुई। पदयात्रा को नगर विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन और महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने एकता यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पार्षद गौरव श्रीवास्वत ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। यात्रा में एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे। सभी लोगों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प लिया। यात्रा के दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया। यात्रा धर्मशाला से शुरू होकर मंडी चौक, बर्तन बाजार, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल, टाउनहॉल, बाजार गंज गुवाहाटी चौराहा, कोर्ट रोड, ताड़ीखाना जीएमडी रोड, बुध बाजार, स्टेशन रोड होते हुए पंकज होटल इंपीरियल सिनेमा में पहुंची। यहां सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान महानगर संगठन प्रभारी मोहन लाल सैनी, गो सेवा आयोग सदस्य दीपक गोयल, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, दिनेश सिसोदिया, हेमराज सैनी, नवदीप टंडन, सर्वेश पटेल, निमित जयसवाल, राजीव गुप्ता, पूर्व सांसद वीर सिंह, नत्थूराम कश्यप, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।


00
सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा
भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन सिंह नेे कहा कि सरदार पटेल ने भारत की अखंडता और एकता को मजबूत नींव रखी। हमें उनके आदर्शों का पालन करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। उन्होंने देश की सैकड़ों रियासतों को समाप्त कर भारत को मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा किया। महानगर अध्यक्ष गिरिश भंडूला ने कहा कि रन फार यूनिटी मार्च समाज में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करेगा।
विज्ञापन

00
तकरार की चर्चाओं के बीच मेयर ने दी सफाई
पदयात्रा के दौरान मेयर विनोद अग्रवाल और महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता के बीच तकरार की चर्चाएं रहीं। बाद में मेयर और मीडिया प्रभारी को सफाई देनी पड़ी। मेयर ने बताया कि पदयात्रा के दौरान भारी भीड़ के कारण पीछे किसी व्यक्ति द्वारा धक्का देने की गलतफहमी हुई, जबकि अत्यधिक भीड़ होने के कारण यह सामान्य घटना होती है। कुछ पत्रकारों की वजह से मेरे और महानगर मीडिया प्रभारी एवं नामित पार्षद राजीव गुप्ता के बीच नोकझोंक खबरें प्रकाशित हुई, जो पूरी तरह से निराधार हैं। वहीं मीडिया प्रभारी एवं पार्षद राजीव गुप्ता ने भी इस चर्चा को निराधार बताते हुए अपना एक वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें