फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई दमदार पारी और गेंदबाजी

Sat, 11 Oct 2025 08:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में चल रहे 25वें कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को तीन रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से दर्शकों का दिल जीता।
पहले मैच में नोएडा वॉरियर्स ने जीएनसीसी को 5 विकेट से हराया। जीएनसीसी ने 15 ओवर में 118 रन बनाए, जवाब में वॉरियर्स ने 14.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हर्ष (35 नाबाद) मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में पायनियर क्रिकेट क्लब ने नोएडा वॉरियर्स को 13 रन से मात दी। पायनियर ने 162 रन बनाए, जिसमें इशु शर्मा ने 69 रन ठोके। वॉरियर्स की ओर से दीपांशु ने 9 रन देकर 4 विकेट लिए। इशु मैन ऑफ द मैच और दीपांशु फाइटर ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

तीसरे मैच में पायनियर क्लब ने जीएनसीसी को 98 रन से हराया। पायनियर ने 15 ओवर में 170/2 रन बनाए। सत्यम सांगू (80 नाबाद) और इशु शर्मा (43) ने आतिशी पारी खेली। जवाब में जीएनसीसी 72 रन पर सिमट गई। युवराज नागर ने 4 विकेट लिए। सत्यम सांगू को मैन ऑफ द मैच और हिमांशु को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। आयोजन में समिति के यू.के. भारद्वाज, रवींद्र सिंह, एम.एल. शर्मा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें