फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
-रिटर्निंग अफसरों को मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे

नई दिल्ली। राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम की 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने सभी वार्डों के रिटर्निंग अफसरों के साथ बैठक कर मतदान केंद्रों के निर्धारण और मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने बताया कि ये उपचुनाव साल अंत तक कराए जाएंगे ताकि खाली पड़े वार्डों में जनप्रतिनिधित्व बहाल किया जा सके।
विज्ञापन

आयोग ने बताया कि जिन वार्डों में उपचुनाव होंगे, उनमें मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, डिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं। इनमें से कुछ सीटें सामान्य हैं जबकि कुछ महिलाओं और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। आयोग ने नगर निगम अधिनियम 1957 की धारा 7(ई) के प्रावधानों के तहत संबंधित विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को अपनाया है। ये सूचियां 1 जनवरी 2025 को संदर्भ तिथि मानकर उपयोग में लाई जाएंगी और नामांकन की अंतिम तिथि तक तैयार होने वाले सभी पूरक रोल भी इसमें शामिल किए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग ने दिल्ली सरकार और नगर निगम के अधिकारियों को इन उपचुनावों के संचालन के लिए तैनात किया है। इनमें जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सामान्य पर्यवेक्षक और व्यय पर्यवेक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें