फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रायल में 15-20 साल के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता... आठ और नौ को प्रयागराज में होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। प्रयागराज में आयोजित होने वाली 24वीं राज्य जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया शुरू होगी। जिला एथलेटिक्स संघ को ट्रायल की तारीख और जगह को लेकर उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ से अंतिम अनुमति मिलने का इंतजार है। ट्रायल में 15 से 20 साल के बीच के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।



कोच सोनू के अनुसार, आठ और नौ अप्रैल को प्रयागराज में बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सभी प्रतिभागियों के लिए जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा, ताकि आयु की पुष्टि की जा सके। विशेष रूप से 18 वर्ष से कम आयु के एथलीटों के लिए नियम तय किए गए हैं। ऐसे खिलाड़ी लंबी दूरी की दौड़ (400 मीटर से अधिक) में केवल एक ही स्पर्धा में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया के लिए चार अप्रैल तक होगी एंट्री
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी चार अप्रैल तक संघ की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन एंट्री कर सकते हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न ट्रैक और फील्ड इवेंट्स शामिल किए गए हैं। बालक वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 और 5000 मीटर दौड़, 400 मीटर बाधा दौड़, बांस कूद, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, डेकाथलॉन और 5000 मीटर रेस वॉक जैसी स्पर्धाएं आयोजित होंगी। वहीं बालिका वर्ग में भी लगभग समान स्पर्धाएं होंगी, जिनमें 110 और 400 मीटर बाधा दौड़ भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें