फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी में गिरा प्लास्टर,बाल बाल बचे निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
- निवासियों ने प्राधिकरण से की स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विक्ट्री वन सेंट्रल सोसाइटी में प्लास्टर गिरने की घटना से निवासियों को सुरक्षा का खतरा सता रहा है। बारिश के मौसम में प्लास्टर गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। सोसाइटी में बृहस्पतिवार को एक टावर में दो जगह से प्लास्टर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि कोई हादसे का शिकार नहीं हुआ। लोगों ने सोसाइटी का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोसाइटी में रहने वाले प्रशांत ने बताया कि आए दिन कोई न कोई परेशानी निवासियों के सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को तेज बारिश हुई। इस दौरान सोसाइटी के एफ टावर में दीवार और एक फ्लैट की बालकनी से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति नीचे नहीं था। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर प्लास्टर गिरा उस समय ओपन पार्किंग में लोगों के वाहन खड़े हुए थे। यदि प्लास्टर उनके ऊपर गिरता तो वाहन क्षतिग्रस्त हो सकते थे, जिससे लोगों का आर्थिक नुकसान भी हो जाता। लोगों का आरोप है कि आए दिन सोसाइटी में प्लास्टर नीचे गिरने की घटनाएं हो रही हैं, जिसके कारण लोगों को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही हैं। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में करीब 450 परिवार रहते हैं। जिन्हें मूलभूत सुविधाएं तक ठीक से नहीं मिल रही हैं। सोसाइटी के निर्माण के दौरान बिल्डर की ओर से खराब गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें