फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 336 बंद स्ट्रीट व सात हाइमास्ट लाइटें दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। हाल ही में हुई भारी वर्षा के चलते ग्रेटर नोएडा के ईटा-1, 2, गामा-1, 2, बीटा-1, 2, डेल्टा-1, 2, 3 व अल्फा-1, 2 समेत कई सेक्टरों में बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइट और हाइमास्ट लाइट बंद हो गई थीं। जिससे स्थानीय निवासियों की परेशानियां बढ़ गई थीं। इस समस्या के निवारण के लिए ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने विशेष अभियान शुरू किया है। प्रबंधक अजीत भाई पटेल व बिपिन बिहारी राय की टीम ने 12 जुलाई से 19 जुलाई तक अभियान चलाया। इस दौरान 386 बंद स्ट्रीट लाइट व सात हाईमास्ट लाइटों को ठीक कर पुनः रोशन किया गया। क्षतिग्रस्त केबिल बदलने का कार्य 19 जुलाई की दोपहर तक पूरा कर सभी लाइटों को सही कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें