फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीयू में हर माह आयोजित होगी प्लेसमेंट ड्राइव

विज्ञापन
विज्ञापन
-2024-25 से लागू होने वाली योजना में मिलेंगे नौकरी के मौके
विज्ञापन

-विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल मार्च से हर माह करेगी आयोजन
-13 नामचीन कंपनियां लेंगी हिस्सा आज होने वाली ड्राइव में
आशीष सिंह
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अब हर माह प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। छात्रों को नौकरी व इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। हालांकि, इन प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए छात्रों को अपना पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव योजना को शैक्षणिक सत्र 2024-2025 से पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। इससे छात्रों को नौकरी के बेहतर अवसर मिलेंगे। प्लेसमेंट सेल इसे मार्च से हर माह विश्वविद्यालय में चलाएगी। इसे आयोजित करने की योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
हर माह होने वाली इस प्लेसमेंट ड्राइव में दिशा-निर्देशों को शामिल किया गया है। इसमें प्रति ड्राइव में न्यूनतम कंपनी की संख्या तय की गई है। जिसमें एक ड्राइव में कम से कम 10 से 12 कंपनी आएंगी। यह आंकड़ा कंपनियों के आवेदन पर निर्भर करेगा। इसके बाद ड्राइव आयोजित की जाएगी। प्लेसमेंट सेल में पंजीकृत छात्र ही ड्राइव में हिस्सा ले सकते हैं। इन्हीं छात्रों को कंपनियों के समक्ष लिखित परीक्षा या साक्षात्कार देने का अवसर मिलेगा है। डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पंकज अरोड़ा ने बताया कि यह योजना बन गई है। इसे आने वाले महीनों में लागू कर दिया जाएगा। डीयू में नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद प्लेसमेंट सेल की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया की जाती है। सेल प्रति वर्ष अक्तूबर से मार्च-अप्रैल तक पांच से छह प्लेसमेंट सेशन आयोजित करता है।
विज्ञापन


36 हजार से अधिक छात्रों ने कराया पंजीकरण

डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय द्वारा सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) बृहस्पतिवार को प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 36 हजार 59 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। सभी छात्रों को नौकरी व प्लेसमेंट का बेहतर मौका मिले इसके लिए प्लेसमेंट सेल पूरी तरह से तैयार है। पंजीकरण करने वाले छात्रों में तृतीय वर्ष के छात्रों की अधिक संख्या है। इसमें कई कंपनियां ऐसी भी हैं, जोकि काफी संख्या में छात्रों की भर्ती करेगी।
-
तकनीकी व गैर-तकनीकी क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां आएंगी
सॉफ्टवेयर, मीडिया, शिक्षण के साथ तकनीकी व गैर-तकनीकी क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां आएंगी। आने वाले माह में छोटी से लेकर बड़ी कंपनी में नौकरी का मौका दिया जाएगा। प्लेसमेंट का आयोजन नॉर्थ कैंपस स्थित बॉटनी डिपार्टमेंट के पास डीन स्टूडेंट वेलफेयर के कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित किया जाएगा। प्लेसमेंट सेल की एक वरिष्ठ प्रोफेसर ने बताया कि इस बार 13 कंपनियां ड्राइव में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


सीवी बनाना भी सीखेंगे छात्र
विश्वविद्यालय में छात्रों को मौजूदा समय के मुताबिक कंपनी की मांग को देखते हुए तैयार किया जाएगा। इसमें उन्हें अपना बॉयोडेटा से लेकर बैठने व बात करने की कला को सिखाया जाएगा। साक्षात्कार और लिखित परीक्षा में समय प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके लिए अलग से सेशन आयोजित किए जाएंगे। इनमें कला, विज्ञान व वाणिज्य समेत सभी पाठ्यक्रम के छात्र शामिल होंगे। सेल के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्लेसमेंट सेशन आयोजित करने के पीछे प्रशासन का प्रयास इसमें हिस्सा लेने वाले प्रत्येक छात्र को नौकरी दिलाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें