सेक्टर ओमीक्रॉन-1ए का हाल, स्थायी समस्या की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ओमीक्रॉन-1ए में जगह-जगह पानी की पाइपलाइन से लीकेज होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह कई घरों में गंदे पानी की सप्लाई हुई। जिससे लोगों को पीने और घरेलू कामों के लिए दिक्कत हुई। लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
निवासी योगेंद्र मावी ने बताया कि सेक्टर में आए दिन पानी की पाइपलाइन फट जाती है। इसके कारण लगातार पानी की लीकेज होती रहती है। उनका कहना है कि कई बार पाइपलाइन में लीकेज होने से गंदा पानी भी घरों तक पहुंच जाता है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन लीकेज की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई स्थानों पर पानी लगातार बहने से पानी की बर्बादी भी हो रही है।
कोट
पानी की पाइपलाइन की नियमित जांच होनी चाहिए। जिससे बार-बार लीकेज की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। - एमएन सांगवान
बुधवार सुबह कई घरों में गंदा पानी आने से लोगों को परेशानी हुई। इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - नीरज अरोरा
जगह-जगह पाइपलाइन से पानी बहने के कारण पानी की बर्बादी हो रही है। सेक्टर में यह अब आम समस्या हो गई है। - गजेंद्र सिंह
साफ व नियमित पानी की आपूर्ति के लिए सेक्टर में नई पाइपलाइन डालनी चाहिए। स्थायी समाधान जरूरी है। - धर्मेंद्र भाटी
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रोन - 1 ए में पानी की पाइपलाइन से लीकेज हो रही है। स्रोत निवासी