फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों को नुकसान पहुंचा रहे सूअर, किसान परेशान

विज्ञापन
खेतों में लगा सूअरों का जमावड़ा। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
फसलों को नुकसान पहुंचा रहे सूअर, किसान परेशान
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। इलाके में बड़ी संख्या में सूअरों का जमावड़ा होने लगा है। स्थिति यह है कि वे किसानों के खेतों में पहुंचकर भी नुकसान पहुंचाने लगे हैं। इसको लेकर किसान काफी परेशान हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
क्षेत्र की हर गली, वार्ड और चौराहों पर इनकी वजह से गंदगी फैली रहती है। जिसके कारण लोगों का निकलना दूभर हो जाता है। फिरोजपुर में तो वे खेतों में जाकर गंदगी फैला जाते हैं और फसलों को भी खा जाते हैं। इतना ही नहीं उनकी हलचल से फसलें भी उजड़ जाती हैं।
विज्ञापन

किसान रोहित, महेंद्र, नीरज, लाल चंद ने बताया कि खेतों में सरसों और गेहूं की फसलें खड़ी हुई हैं, जोकि सूअर आए दिन खराब कर जाते है। कई बार तो वे क्यारियों में घुसकर सब्जियां भी खा जाते हैं। ऐसे में किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं नगर पालिका चेयरमैन अशोक गुर्जर का कहना है कि सोमवार या मंगलवार को पालिका सचिव के आने पर सूअरों और बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर छोड़े जाएंगे। किसानों को किसी भी प्रकार से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें