फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेएनयू, डीयू, बीएचयू, बीबीएयू में पीएचडी दाखिला प्रवेश परीक्षा अक्तूबर में

विज्ञापन
विज्ञापन
I-एनटीए ने कहा, देशभर में 26, 27, 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित होगी परीक्षा I
विज्ञापन

I-उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार का आज तक मौका I

Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIजवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी और बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर में शैक्षणिक सत्र 2023 में पीएचडी दाखिले की प्रवेश परीक्षा अक्तूबर में आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने चारों केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पीएचडी दाखिला प्रवेश परीक्षा 26, 27, 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित करने का फैसला लिया है। कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा के लिए देशभर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। I
विज्ञापन

Iएनटीए की सीनियर डायरेक्टर डॉ. साधना पराशर की ओर से छात्रों के नाम पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि पीएचडी दाखिला प्रवेश परीक्षा चार दिन आयोजित होगी। इच्छुक उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार का 24 सितंबर तक आखिरी मौका है। छात्र मोबाइल नंबर, ई-मेल, घर के पते में बदलाव नहीं कर सकते हैं। जबकि उम्मीदवार अपने नाम, माता-पिता के नाम, फोटो और हस्ताक्षर में बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा जन्मतिथि, लिंग, वर्ग और श्रेणी, परीक्षा केंद्र, स्नातक और स्नातकोत्तर की डिटेल आदि में भी बदलाव कर सकेंगे। I
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें