फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फार्मइनोवेट-2025 में जुटे सात देशों के फार्मा विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। गलगोटिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन फार्मइनोवेट समिट-2025 शुरू हुआ। अणु से औषधि : दवा विकास, दवा वितरण तकनीक और जीवन रक्षक उपचार विषय पर आयोजित सम्मेलन में भारत सहित सात देशों के शिक्षाविद, शोधकर्ता और उद्योग विशेषज्ञ शामिल हुए।
विज्ञापन

कॉलेज अध्यक्ष सुनील गलगोटिया ने कार्यक्रम की सराहना की, जबकि उद्घाटन मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच अकादमिक-औद्योगिक सहयोग को गति देते हैं।
पहले दिन स्वीडन, आयरलैंड, ब्राजील और डेनमार्क के विशेषज्ञों ने कैंसर लक्ष्यीकरण तकनीक, जीन-प्रेषण अभिकर्मक, नैनो-प्रौद्योगिकी आधारित दवा वितरण और औषधियों के ठोस रूपों पर शोध प्रस्तुत किया। ऑस्ट्रेलिया के डॉ. हरेंद्र पारेख ने उद्योग-अकादमिक साझेदारी की उपयोगिता पर जोर दिया। सम्मेलन में 1300 से अधिक पंजीकरण और करीब 400 शोध-सार प्राप्त हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें