फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीजी खाली कराने को लेकर संचालिका ने युवती से की मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-62 स्थित पीजी की घटना, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-62 में पीजी खाली करने को लेकर पीजी संचालिका ने युवती के साथ मारपीट की। संचालिका पर धक्का मुक्की के बाद हाथ मरोड़ने के आरोप हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने संचालिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-62 में रितु व विपिन राज होम्स नामक पीजी चलाते हैं। इसमें लड़कियां रहती हैं। बुधवार को इस पीजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक मिनट 13 सेकेंड के इस वीडियो में पीजी के रिसेप्शन के पास संचालिका रितु पीजी में रहने वाली युवती का हाथ पकड़कर मरोड़ते हुए दिखाई दे रही, थप्पड़ भी मार रही है। बाहर से एक युवक बोलता हुआ सुनाई पड़ रहा है कि वह युवती को बचाने की बात कर रहा है। वहीं पीजी संचालक विपिन धमकाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कमरा खाली करने व एडवांस रकम को लेकर विवाद हुआ था। किसी ने वीडियो बना ली और वायरल कर दिया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पीजी में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। युवती का कहना है कि आए दिन मेस में खाने को लेकर विवाद होता रहता है। इसी बात को लेकर मालकिन ने युवती को एक महीने पहले पीजी खाली करने का नोटिस दे दिया। इसके बाद एडवांस को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें