फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह/पुन्हाना/तावडू। सोमवार को जिले में ऑल हरियाणा पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा की गई हड़ताल का सोमवार को नूंह जिले में भी पूरा असर देखा गया। इस दौरान जिले के नूंह, पुन्हाना, तावडू व फिरोजपुर झिरका में फिलिंग स्टेशनों पर तेल लेने पहुंचे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। हड़ताल के चलते उन्हें बैरंग लौटना पड़ा जिसकी वजह से उनके कई तरह के कामकाज प्रभावित हो गए।
विज्ञापन

तावडू के महाराजा अग्रसेन फिलिंग स्टेशन पर एक किसान ने बताया कि वह ट्रैक्टर में डीजल भरवाने आएं हैं। हड़ताल के चलते वह अपने खेत में जुताई नहीं कर पाएंगे। पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि वेट घटाने, कमीशन पढ़ाने और नकली डीजल की आपूर्ति पर रोक लगाने को लेकर उनकी शिकायत है। उनका कहना है कि एक्साइज ड्यूटी में कटौती से हो रहे नुकसान की भरपाई करने की वह मांग कर रहे हैं। इसी तरह से नूंह में मलिक पेट्रोल पंप के साथ अन्य पेट्रोल पंप पर पहुंचे लोगों को बिना तेल डलवाए ही बैरंग लौटना पड़ा।
बोले, पेट्रो एसोसिएशन के सदस्य
इस बारे में नूंह पेट्रो एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता एडवोकेट, चेयरमैन डॉ. विनोद जिंदल, महासचिव अनिल शर्मा, राजकुमार चुटानी, अशोक वासुदेव सहित अन्य पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि सरकार द्वारा एक्साइज एवं वैट को वापिस करने, डीलर कमीशन बढ़ाने के लिए व नकली डीजल के बढ़ते कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने के विरोध में हड़ताल की गई है।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल को लेकर मची अफरातफरी
फिरोजपुर झिरका। सोमवार सुबह 6 बजे से 16 नवंबर सुबह 6 बजे तक पेट्रोल और डीजल की हड़ताल को लेकर वाहन चालकों में अफरातफरी देखी गई। कुछ पंप संचालकों द्वारा पेट्रोल-डीजल दिए गए, जिसको लेकर बंद का लगभग मिलाजुला असर देखने को मिला। माहेश्वरी पंप मालिक सीए पंकज कुमार माहेश्वरी का कहना है कि 3 नवम्बर को केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी, पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 12 रुपये किए थे। पंप संचालकों पर स्टॉक भारी मात्रा में था जिसके चलते लगभग प्रत्येक पंप संचालकों को 5 लाख का नुकसान हुआ। एक पम्प पर लगभग 20 हजार लीटर पेट्रोल और 40 हजार लीटर डीजल का होता है। इसके अलावा स्टॉक, पम्प डीलर ने बायो डीजल के नाम पर नकली डीजल की बिक्री को रोकने की भी मांग की। डीजल पंप एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार चुटानी का कहना है कि 2017 के बाद से पेट्रोल पंप मालिकों का या डीलरों का कोई कमीशन नहीं बढ़ा है जबकि हर प्रकार के कमीशन पर बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें