फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रेन पर पत्थर मत फेंको, ये भी अपनी है...लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में पत्थर नहीं मारने को लेकर किया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेनों में पत्थर मारने की घटनाओं के बढ़ने को लेकर आरपीएफ ने मारीपत रेलवे स्टेशन के समीप जागरूकता अभियान चलाया। रेलवे लाइन के आसपास घूमने तथा पत्थर से होने वाली क्षति को लेकर जानकारी दी गई। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर पिछले दिनों एक्सप्रेस ट्रेनों में पत्थर मारने की घटनाएं सामने आई हैं। जिससे रेलवे को क्षति हुई है। वहीं यात्री भी दुर्घटना का शिकार होने से बाल बाल बचे हैं। आरपीएफ उपनिरीक्षक सज्जन कुमार टीम के साथ मारीपत रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचे।
विज्ञापन

वहां पास की कॉलोनी में लोगों को एकत्र किया। एक्सप्रेस ट्रेनों में पत्थर मारने की घटनाएं तथा विभाग को क्षति होने एवं घटित होने वाली घटनाओं के दुष्परिणामों से रूबरू कराया गया। उन्होंने ने कहा रेलवे राष्ट्रीय संपत्ति है, इनमें तोड़फोड़ न करें। बच्चों को रेलवे लाइन के पास में नहीं आने देने तथा लाइन के समीप घूमने के लिए नहीं जाने के लिए जागरूक किया। रेलवे अधिनियम के मापदंडों के प्रावधान से भी अवगत कराया गया। जिससे घटित होने वाली घटनाओं में कमी आ सके। आसपास के लोग भी सुरक्षित रह सके। साथ ही कहा कि रेलवे ट्रैक के आसपास जाकर खेलने तथा अन्य काम से जाने की भी आवश्यकता न समझे। अन्यथा रेलवे लाइन के पास घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें