फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंडलीय वुशू प्रतियोगिता में श्रेया, चिया, रिहान ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतमबुद्ध नगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया
विज्ञापन

24 विजेता खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय के लिए चयन



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। जिले में मंडलीय माध्यमिक विद्यालय वुशू प्रतियोगिता दादरी स्थित पल्ला गांव के एसएस आर्य स्पोर्ट्स अकादमी में मंगलवार को हुई। इसमें गौतमबुद्ध नगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक व बालिका वर्ग के अंडर-17 व 19 कैटेगरी के 24 विजेता खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।



इसमें गौतमबुद्ध नगर के पांच खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण समेत पांच पदक हासिल किए। बालिका वर्ग के अंडर-17 कैटेगरी में 52 किग्रा भार वर्ग में श्रेया ने स्वर्ण और साक्षी ने 48 किग्रा भार में रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-19 में चिया ने 48 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। बालक वर्ग के अंडर-19 कैटेगरी में 48 किग्रा में रिहान ने स्वर्ण व वीरेन ने 52 किग्रा में रजत पदक प्राप्त किया। जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव अजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन दुजाना स्थित श्री गांधी इंटर कॉलेज की ओर से किया गया।
विज्ञापन

अंडर-17 व 19 के बालक व बालिका वर्ग में गौतमबुद्ध नगर से 30-30 खिलाड़ी ने भाग लिया। अन्य जिलों से भी 300 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या में होने की संभावना है। सचिव सुनील नागर, राजविपिन, अमित शर्मा, अमित रोसा, अकादमी के संस्थापक विकाश भाटी, आनंद भाटी, प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।



राज्यस्तर पर ये भी खेलेंगे

अंडर-17 बालिका वर्ग में गाजियाबाद की शिखा ने 45 किग्रा में स्वर्ण, मेरठ की माही ने रजत, 48 किग्रा में ख्याति ने स्वर्ण, राधे ने 52 किग्रा में रजत पदक हासिल किया। बालक वर्ग में गाजियाबाद के दीपक ने 45 किग्रा में स्वर्ण, बागपत के गौरव ने रजत, हापुड़ के 45 किग्रा में अजय व 48 किग्रा में सूरज ने रजत, मेरठ के शौर्य ने 52 किग्रा में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग में बागपत की प्रिया और रसीम ने स्वर्ण, मंतसा व इरम ने रजत, बुलंदशहर की खुशी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग में बुलंदशहर के लोकेश ने रजत, अर्जुन ने स्वर्ण, मेरठ के अभिषेक ने स्वर्ण, गाजियाबाद के शिवम ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें