फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ई-स्कूटी का प्रदर्शन कंपनी के मानकों पर निर्धारित, नहीं बदलेगी बैटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता आयोग ने दायर किए गए वाद को किया खारिज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ई-स्कूटी का माइलेज उसके रखरखाव और मानकों पर निर्धारित है। जिला उपभोक्ता आयोग ने यह कहते हुए बैटरी बदलवाने के लिए दायर किए गए वाद को खारिज कर दिया। आयोग के अध्यक्ष अनिल कुमार पुंडीर और सदस्य अंजु शर्मा ने सुनवाई की।
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-15 निवासी अरुण हांडा ने एबी मोटोस ईवी प्राइवेट लिमिटेड (दिल्ली) की 28 अप्रैल 2022 को ई-स्कूटी 83 हजार रुपये में शीला ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी थी। इसे खरीदने के दौरान उनको बताया गया था कि एक बार चार्ज होने पर यह 110 किलोमीटर तक चलती है। इसकी बैटरी की गारंटी तीन साल है। चार्ज की गारंटी एक साल है। उन्होंने कहा कि जब से स्कूटी खरीदी है 20 किलोमीटर से अधिक नहीं चली। स्कूटी को ऑन करने के साथ ही बिना रेस दिए बहुत अधिक स्पीड लेती है जिसको कंट्रोल करना मुश्किल है। समय-समय पर मरम्मत करने की जरूरत पड़ी। डीलर शीला ऑटोमोबाइल्स ने नोएडा से अपना शोरूम बंद कर दिया। इस कारण से कंपनी के स्कूटी की नोएडा में मरम्मत नहीं हो पा रही है। कंपनी ने स्कूटी खराब होने पर सेवा मुहैया नहीं कराई। बैटरी बदलने के लिए जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया। आयोग में सुनवाई के दौरान कंपनी ने अपना पक्ष रखे हुए कहा कि ई-स्कूटी का प्रदर्शन मानक स्थितियों के आधार पर निर्धारित किया जाता है। यह प्रदर्शन मानक सड़क पर 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति 60 किलोग्राम के व्यक्ति के चलाने पर नियत होता है। स्कूटी की माइलेज रखरखाव पर भी निर्भर होती है। आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कंपनी के कथन को सही करार देते हुए बैटरी बदलने का वाद खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें