फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिहारीलाल चौराहे पर अतिक्रमण से रोज लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। कस्बे के बिहारी लाल चौराहे पर रेहड़ी पटरी लगाने वाले लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे हर समय चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रहती है जबकि पुलिस चौकी भी चौराहे पर बनी हुई है। शुक्रवार दोपहर को लगे वाहनों के जाम से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अतिक्रमण की कई बार पुलिस से शिकायत की है लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। बिहारी लाल चौराहे से निकलकर ही यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंचा जाता है जिसके चलते चौराहे पर वाहनों का आवागमन अधिक रहता है। कस्बे के बाजार का मुख्य रास्ता भी चौराहे से होकर ही जाता है इसलिए यहां आने वाले लोग वाहन खड़ा करके बाजार में चले जाते हैं। चौराहे पर स्थित दुकानों के आगे फल व सब्जी की रेहड़ियां लगा ली जाती हैं। दुकानदारों की मांग है कि चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें