फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तिलपता में दो घंटे जाम में फंसे रहे लोग, रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो दादरी-नोएडा रोड पर तिलपता में रहा दो घंटा जाम, लोग रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी-नोएडा रोड पर तिलपता गांव के पास शनिवार को सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक जाम लगा रहा। इस दौरान वाहन रेंगते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब आधे घंटे बाद यातायात पुलिस ने जाम खुलवाया।दादरी नोएडा रोड पर तिलपता गांव में तीस फीसदी हिस्से में ही डिवाइडर लगाया गया है। जिस स्थान से डिवाइडर शुरू होता है, उससे पहले वाहनों की दो-दो लाइनें लग जाती हैं। इसके चलते पहले निकलने के प्रयास में वाहन उल्टी दिशा से भी आ जाते हैं। जाम खुलवाने के बाद भी एक घंटा तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

तिलपता निवासी सुखवीर सिंह आर्य ने बताया कि तिलपता में जाम खत्म करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डिवाइडर लगाना शुरू किया था। काफी हद तक जाम से निजात भी मिली लेकिन जिस स्थान पर डिवाइडर नहीं हैं वहां पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। प्राधिकरण से डिवाइडर को पूरा कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें