फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उबले लोग, आधी रात को सड़क पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
- इकोविलेज सोसाइटी निवासियों ने ग्रेनो वेस्ट में दो घंटे तक लगाया जाम, सड़क पर सपरिवार प्रदर्शन किया
विज्ञापन


- दादरी में निवासियों ने बिजली सबस्टेेशन पर में दो घंटे हंगामा कर अन्य जगहों की आपूर्ति बंद कराई
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा/ दादरी। भीषण गर्मी में जारी बिजली कटौती से परेशान लोगों का सब्र टूटने लगा है। रविवार आधी रात के बाद इको विलेज-1 सोसाइटी निवासियों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़क पर जाम लगा दिया। परिवार और बच्चे के साथ पहुंचे लोग करीब दो घंटे तक प्रदर्शन करते रहे। वहीं दादरी में कटौती से नाराज लोगों ने रविवार रात और सोमवार सुबह हंगामा किया। नगर पालिका परिषद चेयरमैन, सभासद के संग पहुंचे लोगों ने धूम मानिकपुर बिजली सबस्टेशन पर प्रदर्शन कर अन्य जगहों की भी बिजली आपूर्ति बंद करा दी। भीड़ को देख कर्मचारी मौके से भाग गए।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इको विलेज-1 सोसाइटी में कई दिनों से बिजली की किल्लत जारी है। रविवार रात 12 बजे सोसाइटी की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से गरमी में बुरा हाल होने पर परेशान लोग परिसर में एकत्र हो गए। मेंटेनेंस कार्यालय के घेराव के बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई। नाराज लोगों ने पावर कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही बिसरख पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। सोसाइटी के निवासी समीर भारद्वाज ने बताया कि रात को प्रबंधन ने जनरेटर चलाया था जो सुबह बंद हो गया। सुबह से दोपहर बाद तक लोग बिना लाइट के अपने घरों में रहे। जिसके कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। सोमवार रात तक सोसाइटी में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी।
विज्ञापन



पंचशील ग्रींस-2 में रात 12 बजे जुटे निवासियों ने जताया विरोध

पंचशील ग्रीन्स-2 सोसाइटी में दो दिनों से लाइट की ट्रिपिंग से जूझ रहे लोग रविवार रात 12 बजे परिसर में इकट्ठा होकर मेंटेनेंस कार्यालय पहुंचे। लाइट की समस्या दुरुस्त नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की। सोसाइटी के निवासी दीपांकर ने बताया कि रोजाना रात में ट्रिपिंग की समस्या हो रही है। बार-बार लाइट आने और जाने के कारण सोसाइटी में दो एसी और कई सामान खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन




उधर दादरी में कटौती से नाराज पिंक सिटी कॉलोनी, एस्कॉर्ट कॉलोनी, ओम वाटिका, विद्यानगर, माधव बिहार समेत कई कॉलोनी निवासी रविवार रात सभासद रामनिवास विधुड़ी के नेतृत्व में बिजली सब स्टेशन पहुंचे। हंगामा कर बिजली घर से अन्य जगहों के लिए जा रहे सभी फीडर बंद करा दिए। करीब 2 घंटे तक जारी हंगामे के बाद पुलिस ने लोगों को लौटा दिया। वहीं सोमवार को सुबह 10 बजे नगर पालिका परिषद चेयरमैन गीता पंडित समेत अन्य सभासदों के साथ पहुंचे लोगों ने जीटी रोड स्थित धूममानिकपुर बिजली सबस्टेशन से दूसरे फीडर की बिजली सप्लाई बंद करा दी। नगर पालिका परिषद चेयरमैन गीता पंडित ने कहा कि तीन सप्ताह से नगर में बिजली की कटौती की जा रही है। कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की गई। लेकिन बिजली आपूर्ति को लेकर अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। वहीं उपखंड अधिकारी आलोक कुमार का कहना है कि बिजली घर पर पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाना प्रस्तावित हैं। गर्मी में ओवरलोड की वजह से रोस्टिंग कर सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें