I-12वीं विज्ञान में रमीसा ने 94, कला में सानिया ने 95.8 और कॉमर्स में आसमा ने 93.4 फीसदी अंक लेकर किया टॉप
I
I-दसवीं में साइमा रिज़वी ने 97.71 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान स्थान हासिल कियाI
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIजामिया मिल्लिया इस्लामिया ने सोमवार शाम को 12वीं कक्षा और दसवीं की बोर्ड कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। दोनों बोर्ड कक्षा की परीक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। 12वीं कक्षा में विज्ञान स्ट्रीम में रमीसा तहसीन ने 94 फीसदी, कला स्ट्रीम में सानिया नाहिद ने 95.8 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम में आसमा अनवर ने 93.4 फीसदी अंक लेकर टॉप किया है। वहीं, दसवीं कक्षा में साइमा रिज़वी ने 97.71 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान स्थान हासिल किया है। I
Iकार्यवाहक कुलपति प्रो. इकबाल हुसैन ने टॉपर्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि जो छात्र कुछ अंकों से शीर्ष स्थान प्राप्त करने से चूक गए हैं, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए । जीवन में आने वाली चुनौतियों के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी चाहिए। II12वीं कक्षा में विज्ञान स्ट्रीम में 95.69 फीसदी, कला में 96.13 फीसदी और कॉमर्स में 70.37 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जबकि तीनों स्ट्रीमों में 47.21 फीसदी लड़के और 52.79 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। विज्ञान स्ट्रीम में रमीसा तहसीन ने 94 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है। अली खान ने 93.8 फीसदी के साथ दूसरा और मुहम्मद इंशाल ने 93.4 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। I
Iकला स्ट्रीम में सानिया नाहिद ने 95.8 फीसदी अंक के साथ पहले, हुमेरा निशात ने 95.4 फीसदी के साथ दूसरे, सानिया मिन्नत मजूमदार और शाहिना परवीन 95.2 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही हैं । जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में आसमा अनवर ने 93.4 फीसदी अंक के साथ प्रथम , फ़िज़ा खान ने 92.8 फीसदी अंक लेकर द्वितीय, शिफ़ा अंजुम ने 92.4 फीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही हैं। IIदसवीं (नियमित) कक्षा में 97.75 फीसदी छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें 48.62 फीसदी लड़के और 51.38 फीसदी लड़कियां हैं। साइमा रिज़वी ने 97.71 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है। जबकि सुहाना चौधरी और जीनत नसीम ने 97.42 फीसदी अंकों के साथ दूसरा और आलिया अंजुम ने 97.14 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्र जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पोर्टल jmicoe.in पर जाकर भी अपना रिजल्ट जांच सकते हैं। I