फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कूड़े और मलबे के ढेर से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर अल्फा-2 में जगह-जगह कूड़ा, गंदगी और मलबा जमा होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी मात्रा में कचरा जमा होने से आसपास गंदगी और बदबू का माहौल बना हुआ है। बारिश के बाद समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी आलोक सिंह ने बताया कि शहर के अलग-अलग हिस्सों से कचरा यहां लाकर डंप किया जा रहा है। कूड़े के ढेर के बीच बारिश का पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है। इससे लोगों को बीमारियां फैलने की चिंता सता रही है। निवासियों ने बताया कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर कूड़ा और मलबा जल्द हटाने के साथ नियमित सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने समस्या का स्थायी समाधान करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें