फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी इलाके में डाकखाना होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। करीब चार दशक से नगर के मध्य में चल रहे डाकखाने को नगर के बाहरी इलाके में स्थानांतरित करनेे से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने डाकविभाग से नगर के मध्य में डाकखाना खुलवाने की मांग की है और विभाग क ी अनदेखी करने पर केंद्रीय संचार मंत्री को शिकायत पत्र भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय शहीदाने मेवात सभा के जिला अध्यक्ष कालेखान, स्वयं सेवी संस्था एमडीएस के प्रचार सचिव मो. हाशिम, अधिवक्ता रमजान चौधरी, अख्तर अली, मुकुट, पवन, इजहार आलम और राहुल ने बताया कि करीब चार दशक से डाकखाना नगर के मध्य में चला आ रहा था। लेकिन चार महीने पहले विभाग ने डाकखाने को नगर के पाटौदी चौक से हटाकर सर छोटूराम पार्क के करीब निजी भवन में स्थानांतरित कर दिया था। यह जगह नगर के बाहरी इलाके में है जिसकी वजह से अधिकांश ग्राहक रजिस्ट्री करवाने, डाक टिकट खरीदने, खाता खुलवाने के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं। डाकविभाग के इस फै सले का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उस समय लोगों को खासी परेशानी होती है जब सर्वर खराब हो जाता है। दूर-दराज से आए लोगों का बिना काम हुए वापस लौटना पड़ता है। खासकर उन बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिनकी पेंशन डाकघर में मिल रही है।
डाकपाल सुमन का कहना है कि पहले डाकघर संकरी गली में दो मंजिला इमारत में चल रहा था, जिसकी वजह से ग्राहक और स्टाफ को परेशानी हो रही थी। ग्राहकों की सुविधा के लिए खुली जगह पर इसे स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें