फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगीपुर में पेयजल संकट का क नहीं हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। बीते एक दशक से जिला मुख्यालय से सटे गांव जोगीपुर में दिन प्रतिदिन पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों को खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। हालांकि गांव में रेनीवेल परियोजना के तहत एक बूस्टिंग स्टेशन भी बनाया गया है। इससे लोगों को पानी नहीं के बराबर मिल रहा है। वह केवल दिखावा बनकर रह गया है। पानी की मांग पर ग्रामीणों ने बीते दिनों सूबे के जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल से भी गुहार लगाई है। लेकिन उनका कहना है कि कोई समाधान नहीं निकला। पहलू, अकबर, फकरुद्दीन, नसीम, मुश्ताक व मुबारिक सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में पानी का संकट वर्षों से है, जिसका आज तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इस बारे में वह नेताओं से लेकर अफसरों तक के चक्कर काटकर थक चुके हैं। टैंकर का पानी खरीद कर पीना पड़ता है। एक टैंकर करीब एक हजार रुपये में मिल रहा है जो सभी ग्रामीण के लिए संभव नहीं। दूसरी ओर पशुओं के सामने भी पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है। बीते कुछ दिनों से बरसात नहीं होने के कारण गांव के पास से गुजर रहा नाला भी सूख चुका है। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से मांग की जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान कराया जाए। इस बारे में उपायुक्त से बताया कि गांव में निशुल्क टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। जल्द की गांव की समस्या का स्थाई समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो ऱ् पानी की मांग करते ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें