फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: दिवाली पर भी चमका बाजार, 900 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार; धनतेरस के बाद दिवाली पर बिके 2200 वाहन

Thu, 31 Oct 2024 10:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/ ग्रेटर नोएडा

सार

सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, हरौला, बरौला, सेक्टर-104, भंगेल, दादरी, सूरजपुर समेत जिले के अन्य छोटे बड़े बाजारों के साथ वाहन और प्रापर्टी बाजार को मिलाकर दिवाली पर करीब 900 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
नोएडा के इन्द्रा मार्केट में ज्वेलरी की खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस के मौके पर बाजार ने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया। धनतेरस के बाद दिवाली के लिए भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। वाहन और सोने, चांदी के बाजार में काफी तेजी देखी गई। इससे दिवाली पर कारोबारी आंकड़ा करीब 900 करोड़ को पार कर गया।

विज्ञापन


सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, हरौला, बरौला, सेक्टर-104, भंगेल, दादरी, सूरजपुर समेत जिले के अन्य छोटे बड़े बाजारों के साथ वाहन और प्रापर्टी बाजार को मिलाकर दिवाली पर करीब 900 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं नोएडा ज्वेलर्स एसोसिएशन के महासचिव एसके जैन ने बताया कि धनतेरस के बाद दिवाली पर सोने, चांदी के बाजार में तेजी देखी गई। करीब 250 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। इसके अलावा करीब 2200 वाहनों की बिक्री दिवाली पर हुई जिससे करीब 2500 करोड़ का कारोबार हुआ। इसके अलावा प्रापर्टी बाजार में धनतेरस के बाद भी काफी तेजी देखी गई। इसमें करीब 400 करोड़ रुपये का कारोबार किया। धनतेरस के बाद दिवाली पर 675 रजिस्ट्री हुई, जिससे विभाग को करीब 20 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसी तरह से उपहार, फूल, सजावटी सामान, मिठाई आदि का कारोबार भी करीब दो करोड़ रुपये से अधिक का हुआ है।

विज्ञापन

गुलाब और गेंदा की रही अधिक मांग
दिवाली के मौके पर लोगों ने घरों में सजावट करने के लिए फूलों की भी खरीदारी की। बाजार में गुलाब और गेंदा की सबसे अधिक मांग रही। इसके अलावा अन्य फूलों में कमल, चमेली, मोगरा, गुलमोहर, बेला, जुई, कनेर और अपराजिता की भी बिक्री हुई। फूल विक्रेता योगेश ने बताया कि त्योहार के मौके पर फूलों के दाम में बढ़ोतरी होने के बाद भी अच्छी बिक्री हुई है।

जिला अस्पताल में बर्न वार्ड तैयार
पटाखों से जले हुए मरीजों को समुचित इलाज देने के लिए 10 बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा जिले के विभिन्न निजी अस्पतालों में भी बर्न वार्ड बनाए गए हैं। पटाखों से झुलसने पर 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस सेवा की मांग करें।

आज नहीं कटेगी बिजली, हेल्पलाइन नंबर जारी
इस दिवाली विद्युत निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देगा। इसके लिए 15 टीमों को दोनों सर्किल में लगाया गया है। अभियंताओं की ड्यूटी रोस्टिंग के हिसाब से लगाई गई है जो 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे। विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी होने पर इसके लिए उपभोक्ता कंट्रोल रुम के हेल्पलाइन नंबर 0120-2970431 और 0120-2510738 पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें