फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद के अवसर पर बाजार गुलजार, बिना मास्क लगाए खरीदारी कर रहे लोग

विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका में सामाजिक दूरी की अनदेखी करते लोग।
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। बकरीद के पर्व की तैयारियों के लिए बाजार में रौनक बढ़ गई। बाजारों में सबसे ज्यादा कपड़े और जूतों की दुकानों पर भीड़ दिखाई दी। बाजार गुलजार रहे। भीड़ के कारण शहर के मुख्य मार्ग लाल कुआं से अड्डा वाली मस्जिद सड़क पर जाम लगा रहा। बिना मास्क लगाए लोग खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका के आसपास मुस्लिम बहुल इलाका है। गांवों में 85 प्रतिशत मेव मुसलमानों की आबादी है। इसलिए बकरीद के पर्व को यहां धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार पर नमाज नए कपड़े पहनकर पढ़ी जाती है। बकरीद में 36 घंटे बाकी है। लेकिन तैयारी करने के लिए बुधवार को भारी संख्या में कपड़ों और जूतों की खरीदारी की गई। शहर के दुकानदार राम कुमार, सुनील कुमार, रमेश कुमार, रामलाल ने बताया कि मुसलमानों द्वारा ईद और बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इसलिए पूरे साल दुकानदार इनके इंतजार में रहते हैं। बकरीद के अवसर पर बृहस्पतिवार पूरे दिन खरीदारी की गई।
हालांकि कोरोना के कारण बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करने की सख्त हिदायत दी जा चुकी है लेकिन दुकानदारों के साथ-साथ खरीदारों ने इन नियमों की अनदेखी की। बिना मास्क लगाए लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें