नूंह में महिला थाने के बाहर बिना मास्क लगाए बैठे लोग।
- फोटो : Mewat
नूंह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश के लोगों से अपील की थी कि कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी के साथ-साथ मास्क लगाना जरूरी है, लेकिन इसके बावजूद शहर में लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं।
अनलॉक के शुरुआती चरण में पुलिस की सख्ती के बाद कुछ दिन लोगों ने जरूर मास्क लगाए थे, लेकिन अब अधिकतर लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिले में औसतन कोरोना के प्रतिदिन सात से आठ नए मरीज सामने आ रहे हैं। हालांकि अन्य जिलों की अपेक्षा 95.17 प्रतिशत की दर से मरीज ठीक हो रहे हैं, लेकिन सर्दी बढ़ने से कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बरकरार है। शहरवासी मनोज गोयल, गोपाल पंडित, एडवोकेट ताहिर हुसैन व मनोज ने बताया कि प्रशासन को फिर से बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगों के चालान करने चाहिए।