फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में सामाजिक दूरी के प्रति गंभीर नहीं लोग, प्रशासन बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। भले ही देश में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा हो, लेकिन इसको लेकर लापरवाही जारी है। किसी भी तरह की सामाजिक दूरी न बाजारों में नजर आती है, न दुकानों पर और न ही सार्वजनिक स्थानों पर। इस लापरवाही के कारण संक्रमण की गति भी तीव्र होती जा रही है। वहीं, फिरोजपुर झिरका के मुख्य बाजार महावीर मार्ग में भी शनिवार को दुकानदार सामाजिक दूरी के प्रति गंभीर नहीं दिखे। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पालिका प्रशासन भी बेखबर बने हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन गोयल, शिव मंदिर के अध्यक्ष अनिल कुमार गोयल, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुनील जैन, पूर्व पालिका प्रधान पति शोकी मदान आदि लोगों का कहना है कि हरियाणा से सटे राजस्थान में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू है। इस कारण राजस्थान से सटे पहाड़ी, भरतपुर, तिजारा, गोविंदगढ़, रामगढ़, नोगावा व जरौली के लोग खरीदारी करने के लिए जिले में आ रहे हैं, जिससे शहर के दुकानों में भारी भीड़ भी नजर आ रही है। खरीदारी के दौरान ग्राहक और दुकानदार सामाजिक दूरी के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। इस लापरवाही के कारण क्षेत्र में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। फिर भी पुलिस और पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि यदि सामाजिक दूरी के उल्लंघन पर लोगों के चालान काटे जाएं तो स्थिति सुधर सकती है। वहीं, इस बारे में उपमंडल अधिकारी नागरिक रीगन कुमार का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों का चालान काटा जाएगा और दोबारा चालान कटने पर दुकानों को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें