फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम की भक्ति में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। श्री सीताराम बगीची में रविवार को श्री श्याम ज्योति अखंड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें देश के कई हिस्सों से भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। श्री श्याम परिवार महासंघ बृजराठ मेवात एवं तिजारा पीठाधीश्वर गुरु जी ललित मोहनाचार्य ने बताया कि श्री श्याम ज्योति अखंड पाठ में कम से कम दस हजार भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बृज, राठ, मेवात के सभी श्याम भक्तों ने पूरी लगन, मेहनत एवं श्रद्धा के साथ सहयोग दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में साल्हासर के महंत पूज्यपाद राजा ही महाराज, वृंदावन के श्रीराम भक्ति धाम के पीठाधी पति डा. कौशल किशोर जी महाराज, वृंदावन के मुख्य सेवा पुजारी अनंत गोस्वामी, अजय शर्मा, दिनेश शर्मा, विकास गुप्ता ने विशेष रूप से भाग लिया।
--------------
विभिन्न कलाकारों की टीम ने दी प्रस्तुति
कथा को विस्तार पूर्वक नृत्य तथा नाटक के माध्यम से कलाकारों ने श्याम भक्तों को भक्ति रस में भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में दूर- दराज से आए 25 प्रसिद्ध कलाकारों ने भव्य कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

----------------
बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार : खाटू नरेश का श्रृंगार करने के लिए दिल्ली, वृंदावन, जयपुुर तथा कोलकाता से कलाकारों को बुलाया गया। श्याम भक्तों की ओर से बाबा के श्रृंगार के लिए कोलकाता से विभिन्न तरह के फूलों को मंगाया गया था। शहर के लोगों ने भी बढ़- चढ़ कर कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें