फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रसिया खानपुर में सफाई कर्मी न होने से दिक्कत

Sun, 26 Oct 2025 12:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। एक माह से अधिक समय तक बुखार प्रभावित गांव रसिया खानपुर में सफाई व्यवस्था फिर चरमराने लगी है। गांव में पिछले आठ दिनों से सफाई नहीं हुई है। ग्राम पंचायत अधिकारी जाकिर अली ने सफाईकर्मी तैनात करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रसिया खानपुर में 13 माह से सफाई कर्मचारी तैनात नहीं किया गया। गांव में गंदगी के कारण सैकड़ों ग्रामीण बुखार से ग्रसित हो गए। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती ने 50 सफाईकर्मियों की गांव में ड्यूटी लगाई, तब गांव में सफाई हुई। दीपावली के अवकाश 18 अक्तूबर से उनको कार्यमुक्त कर दिया गया। अवकाश के बाद वे कर्मचारी मूल तैनाती वाले गांवों में तैनात कर दिए।
गांव में फिर से गंदगी बढ़ रही है। इस बाबत, प्रधान राशिद अली ने बताया कि इस संबंध में जिम्मेदारों से रोजाना वार्ता की जा रही है। पंचायत घर में शनिवार को हुई बैठक में ग्रामीणों को स्वच्छता रखने के लिए कहा गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी जाकिर अली ने कहा, गांव में सफाईकर्मी जल्द तैनात किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें