- दो महीने बाद भी आपूर्ति प्रभावित, एजेंसियों पर चक्कर काटने को मजबूर उपभोक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में रसोई गैस सिलिंडर को लेकर लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। बृहस्पतिवार को भी एजेंसियों और गोदामों के बाहर सुबह से शाम तक लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
सेक्टर-73 निवासी आन्जनेय कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने 20 दिन पहले सिलिंडर बुक किया था, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं हुई। वहीं, पास बने वितरण केंद्र पर सिलिंडर मिल रहे हैं, फिर भी एजेंसी से स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। बहलोलपुर निवासी नीरज सिंह ने बताया कि पांच किलो सिलिंडर के लिए आठ दिन से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार स्टॉक खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। लोगों का कहना है कि कामकाजी होने के कारण बार-बार एजेंसी जाना मुश्किल हो रहा है, जिससे रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित हो रही हैं। वहीं एजेंसी संचालकों का कहना है कि उपलब्ध स्टॉक के अनुसार ही सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं।