नोएडा। औद्योगिक सेक्टर में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई है। अब औद्योगिक सेक्टर में उत्पादन को भी गति मिल रही है। उद्यमी भी पुराने ऑर्डर को निर्धारित तिथि तक पूरा कराने के लिए श्रमिकों से दो से तीन शिफ्ट में कार्य करा रहे हैं। औद्योगिक सेक्टर फेस-टू के अलावा सेक्टर-63, 64 और 65 आदि औद्योगिक सेक्टरों में 90 प्रतिशत तक श्रमिक उपस्थित होकर कार्य कर रहे हैं। ब्यूरो