फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह-अलवर हाईवे के चौड़ीकरण में हो रही देरी, लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। इन दिनों मेवात क्षेत्र में नूंह से लेकर अलवर तक हाईवे नंबर 248 ए को 4-6 लेन बनाने के लिए आवाजें बुलंद है। कुछ समय पहले हाइवे पर एक फौजी की मौत ने हजारों सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस की यूपीए सरकार में केवल घोषणा बनकर रह गए दिल्ली अलवर हाईवे का चौड़ीकरण नहीं होने से युवाओं में नाराजगी है। हरियाणा सरकार में पूर्व वित्तमंत्री एवं गुरुग्राम से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रहे कैप्टन अजय सिंह यादव ने नूंह से अलवर हाइवे को छह लेन बनाने की वकालत केंद्र सरकार से की है।
विज्ञापन

इधर कांग्रेस विधायक दल के उपनेता विधायक चौधरी आफताब अहमद भी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में मिले थे और इस दौरान उन्होंने एक मांग पत्र सौंपा था। इस वर्ष हरियाणा विधानसभा के सत्र से पहले फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान ने भी हरियाणा सरकार से गुरुग्राम-अलवर हाईवे को फोरलेन करने के बारे में सूचना मांगी थी, तब जवाब मिला था कि बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
हाइवे को फोरलेन या छह लेन करने के लिए सामाजिक संगठन गालिब मौजी खान फाउंडेशन ने एक नवंबर 2018 को जिले के बड़कली चौक (नगीना) पर छह दिवसीय धरना दिया था। नूंह भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य ने बताया कि एक्सप्रेसवे के कारण नूंह अवसर हाईवे में देरी हो रही है इसका अपना महत्व है। केंद्र सरकार इसे फोरलेन अवश्य बनाएगी। ये मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें