फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवला नंगली में नाबालिग की शादी रुकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। महिला संरक्षण सह बाल विवाह निषेध अधिकारी मधु जैन ने नूंह खंड के गांव देवला नंगली में 16 वर्षीय नाबालिग की शादी रुकवाई। उन्होंने परिजनों से हलफनामा भी लिया। किसी भी नाबालिग की शादी करने पर परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के संकेत दिए। अधिकारी मधु जैन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि नूंह खंड के गांव देवला नंगली में नाबालिग की शादी करवाई जा रही है। अगर मौके पर जाकर जांच की जाए तो शादी को रोका जा सकता है। सूचना के आधार पर उन्होंने कार्रवाई की। बरात मेवली गांव से आनी थी। लेकिन सूचना के बाद उन्होंने टीम के साथ मौके पर जाकर कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शादियों के इस सीजन में कई नाबालिगों की शादियों को रुकवाया है। अगर किसी के आसपास में नाबालिग की शादी कोई करवाता है तो 1098 बाल हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर जानकारी दें। इससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस तरह की बुराइयों से दूर रहे। उन्होंने कहा कि समय पर लोग नाबालिग की शादी को रुकवाने को आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें