फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर व एनपीसीएल समेत छह पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर और एनपीसीएल समेत 6 पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने बिल्डर वैभव हैरीटेज हाइट और नोएडा पावर कंपनी (एनपीसीएल) समेत 6 पर जुर्माना लगाया है। यें सभी एनजीटी के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। यूपीपीसीबी की क्षेत्राधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को विभाग की टीमों ने क्षेत्र में जगह-जगह जाकर जांच की। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16 स्थित वैभव हैरीटेज हाइट बिल्डर की साइट पर निर्माण सामग्री खुले में पड़ी थी। साथ ही पानी की छिड़काव भी नहीं किया गया था। बिल्डर पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, इकोटेक-12 में आरडीसी कंक्रीट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यहीं पर प्लॉट नंबर 24 और 25 में भी खुले में निर्माण सामग्री पड़ी थी। इन पर भी 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सेक्टर इकोटेक-12 में ही प्लॉट नंबर 75 व 46 पर भी 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दोनों औद्योगिक भूखंड होने के साथ ही निर्माणाधीन हैं। उधर, नॉलेज पार्क-5 में एनपीसीएल अपने सब स्टेशन पर काम कर रहा है। साइट पर मिट्टी खुले में पड़ी थी। यूपीपीसीबी ने एनपीसीएल पर भी 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

बिजली बकायेदारों से 1.90 करोड़ रुपये वसूले
नोएडा। विद्युत निगम की ओर से जिले के 10 क्षेत्रों में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 736 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं, 1 कोरड़ 90 लाख रुपये की वसूली की गई। नोएडा जोन के मुख्य अभियंता वीएस सिंह ने बताया कि जोन के बकायेदारों को चिह्नित कर कनेक्शन काटे गए। साथ ही बकाया रकम भी वसूली गई। उन्होंने बताया कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लपा बंगारी के निर्देश के तहत आगे भी अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग के दौरान सर्किल-1 के अधीक्षण अभियंता सर्वेश खरे, सर्किल-2 के अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य व आठ डिवीजन के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें