फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इमलियाका में हुई पीडीए जनपंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
इमलियाका में हुई पीडीए जनपंचायत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को इमलियाका गांव में पीडीए जनपंचायत की। युवा नेता कौशल नागर ने पंचायत का संयोजन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीति और तानाशाही के चलते देश व प्रदेश बदहाल स्थिति में पहुंच गए हैं। पीडीए पंचायत में बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष मतलूब अली, प्रणव शर्मा, हाजी अख्तर, महेन्द्र सिंह, हेमंत राघव, विवेक भाटी, सुखपाल नागर, हरवीर सिंह, राकेश बैसला, श्रीपाल, जावेद आदि मौजूद रहें। ब्यूरो



स्मृति स्थल बचाने के लिए पंचायत आज

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा के खेडा चौगानपुर में 1857 के स्वतंत्रता सेनानी प्रीतम सिंह की स्मृति स्थल को तोड़ने से बचाने के लिए भारतीय किसान यूनियन मंच ने सोमवार को पंचायत होगी। पंचायत में आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि स्मृति स्थल को किसी भी हालत में तोड़ने नहीं दिया जाएगा। मंच के राष्ट्रीय महासचिव मनेंदर भाटी ने बताया कि बिल्डर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तानाशाही से किसान परेशान है। संगठन की ओर से लोगों से पंचायत में शामिल होने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन





हिंदू सम्मेलन 12 को, तैयारियां शुरू

दनकौर (संवाद)। क्षेत्र में हिंदू संस्कृति और हिंदुत्व परंपराओं के संरक्षण व प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 12 जनवरी को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन को लेकर दनकौर क्षेत्र के विभिन्न हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सम्मेलन की रूपरेखा तय करने के लिए रविवार दनकौर में बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र के सभी हिंदू संगठनों को आमंत्रित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में व्यापारी संदीप जैन को हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इस बैठक में शशि गर्ग, राकेश, रजनीकांत, गजेंद्र वाल्मीकि, दीपक चेयरमैन, नंद किशोर, सुभाष नागर, त्रिलोक नागर समेत अन्य मौजूद रहे।





60 मीटर रोड पर महापंचायत आज

रबूपुरा (संवाद)। रौनीजा गांव के पास 60 मीटर रोड पर किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार सुबह 10 बजे से भाकियू लोक शक्ति की महापंचायत होगी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज मास्टर ने बताया कि पूर्व में की गई महापंचायत के बाद किसानों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन किया गया था लेकिन निस्तारण आज तक नहीं हुआ। पुलिस-प्रशासन के फलैदा कट महापंचायत न करने के अनुरोध को मानते हुए इस बार महापंचायत रौनीजा गांव के पास यमुना एक्सप्रेसवे के अंडर पास के नीचे 60 फीट रोड पर करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन






जनता सेवा चलाने की मांग

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नोएडा के सेक्टर-37 से एनटीपीसी वाया छपरौला से बंबावड रूट पर जनता सेवा चलाने की मांग की है। आर्य समाज के जिला उपाध्यक्ष डा. आनंद आर्य ने नोएडा डिपो के एआरएम को पत्र लिखा है। डा. आर्य ने कहा कि इस स्थान से कोई सार्वजनिक बस सेवा नहीं है। लोगों को नोएडा जाने के लिए पहले दादरी जाना होता है। उसके बाद नोएडा जाते है। लोगों को काफी दिक्कतें होती है। समय और किराया अधिक लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें