संभल। जिले के 13 केंद्रों पर 12 अक्तूबर यानि रविवार को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खास बात यह है कि इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक की मदद से भी निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर ऑडियो एनालिटिक्स और मूवमेंट डिटेक्शन से लैस कैमरे लगवाए जा रहे हैं। ऐसे में यदि किसी अभ्यर्थी ने अपने सिर को बार-बार नीचे की ओर झुकाया और संदिग्ध गतिविधियां कीं तो एआई कैमरे अपने फेशियल रिकग्निशन तकनीक से उसकी पहचान कर लेंगे। परीक्षार्थी के हर हावभाव की जानकारी इंटीग्रेटेड कमांडिंग सेंटर को भेज अलर्ट करेंगे।
डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 तक चलेगी। जबकि दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली के अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से रिपोर्टिंग करेंगे। जबकि दूसरी पाली के लिए दोपहर एक बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की पहचान प्रवेश पत्र पर लगे विशेष होलोग्राम की स्कैनिंग से की जाएगी। अगर उम्मीदवार की जगह कोई अन्य परीक्षार्थी पहुंचा तो उसे यह सिस्टम तुरंत पकड़ लेगा। इसके अलावा बायोमेट्रिक उपस्थिति और एआई निगरानी सिस्टम की मदद से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।
000000
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
राजकीय डिग्री कॉलेज, हयातनगर
एमजीएम महाविद्यालय, संभल
आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज, संभल
शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, संभल
हिंद इंटर कॉलेज, संभल
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, संभल
जेडयू इंटर कॉलेज, सरायतरीन
चंदौसी इंटर कॉलेज
एसएम कॉलेज, चंदौसी
एसएम इंटर कॉलेज, चंदौसी
नानक चंद इंटर कॉलेज, चंदौसी
इंटरमीडिएट कॉलेज, बहजोई
हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज, बहजोई
00000
कोट
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा तीस मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा। जबकि परीक्षा के शुरू होने के 45 मिनट पहले गेट को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्र पहुंच जाए। ताकि कोई दिक्कत न आए।
-सर्वेश कुमार, डीआईओएस, संभल