बास्केटबॉल टूर्नामेंट में बालिका वर्ग में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। स्रोत आयोजक
- फोटो : दिगंबर जैन मंदिर में पूजा करते अनुयायी।
वीर माधो सिंह भंडारी तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून की ओर से मुनि की रेती स्थित ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय इंटर कॉलेज बास्केटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में बालिका वर्ग की छह और बालक वर्ग की 10 टीमों ने प्रतिभाग किया।
टूर्नामेंट के अंतिम दिन बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला जीबीपीआईटी कॉलेज पौड़ी और डब्ल्यूआईटी देहरादून के बीच खेला गया। पौड़ी की टीम ने देहरादून को 10-08 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला बिरला कॉलेज भीमताल और जीआरडी देहरादून के बीच हुआ। जिसमें भीमताल ने देहरादून को 25–12 से पराजित कर ट्रॉफी जीती। विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर डीबीएस रावत, अनिल बडोला, वहीद अहमद, सनिल रावत, विकास चौहान आदि मौजूद रहे।