फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शेम लिटिल स्टार्स विद्यालय की अग्रिमा सम्मानित

Wed, 05 Nov 2025 01:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
शेम लिटिल स्टार्स विद्यालय की अग्रिमा ने जीते पदक। स्रोत जागरूक पाठक।
विज्ञापन
शेम लिटिल स्टार्स विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्रा अग्रिमा और कराटे कोच चंद्र मोहन तिवारी को सम्मानित किया गया। अग्रिमा ने 31 अक्तूबर से 02 नवंबर 2025 तक देहरादून में आयोजित 5वीं उत्तराखंड कराटे कप प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग के काता में स्वर्ण पदक और कुमिते में रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधक खुशबू पंवार ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। अग्रिमा को नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता 07 नवंबर 2025 को दिल्ली स्थित तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें