फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एयरपोर्ट पर यात्रियों का तिलक, नृत्य और सेवा भाव से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को यात्रियों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही यात्रियों के लिए सांस्कृतिक, सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी आयोजन भी कराए गए। यात्री सेवा दिवस पर हुए इस आयोजन से यात्री भी अभिभूत दिखे।
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। एयरपोर्ट पर क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता भी कराई गई। साथ ही कक्षा 10वीं - 12वीं के छात्रों को एयरपोर्ट भ्रमण और विमानन कॅरियर पर मार्गदर्शन दिया गया। पर्यावरण संरक्षण संदेश के तहत एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान चलाया गया। एयरपोर्ट परिसर में रक्तदान शिविर और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कियोस्क (बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन आदि) लगाए गए।
टर्मिनल के बाहर ऑटो–टैक्सी चालकों के लिए विशेष नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया, जहां नेत्र जांच की गई। यात्रियों से प्रत्यक्ष सुझाव एकत्र किए गए और चयनित इन्फ्लुएंसर्स व ब्लॉगर्स के माध्यम से एयरपोर्ट की सेवाओं को डिजिटल माध्यम पर प्रदर्शित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक (उत्तरी क्षेत्र) देवेन्द्र कुमार गौतम ने एयरपोर्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ यात्री सेवा की गुणवत्ता की समीक्षा की। साथ ही यात्रियों से संवाद कर उनके सुझाव भी मांगे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने यात्रियों को सर्वोत्तम सेवा का आश्वासन दिया। कहा कि यात्री सेवा दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि यात्रियों, कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय के साथ स्थायी और सकारात्मक संबंध बनाने का अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें