फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अपडेट....त्योहार पर घर जाने की मारामरी, ट्रेन में कोच के दरवाजों तक खचाखच भरे रहे यात्री

विज्ञापन
हिसार रेलवे स्टेशन पर छठ पर अपने घर जाने के लिए गोरखधाम एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश करते यात्र - फोटो : शहर के कुड़वार नाका तिराहे पर जाम में फंसे लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। दिवाली और छठ पर्व मनाने के लिए जिले से बाहर जाने वाले यात्रियों में रविवार को घर जाने की मारामारी मची रही। रेलवे स्टेशन के साथ ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही। ट्रेन में तो कोच के दरवाजों तक यात्री खचाखच भरे थे। पूर्वांचल क्षेत्र के प्रवासी मजदूर और अन्य लोग परिवार के साथ गंतव्यों के लिए रवाना हुए।
रेलवे स्टेशन पर दिनभर यात्रियों की भीड़ रही। आम दिनों की तुलना में अधिक यात्री हिसार से अन्य जिलों और राज्यों को रवाना हुए। गोरखधाम जाने वाली ट्रेन में तो हालात बहुत बुरे थे। जैसे ही गोरखधाम जाने वाली ट्रेन जैसे ही रेलवे स्टेशन पर पहुंची कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों में मारमारी मच गई। जिसको जहां जगह मिली, वहीं जम गया। बच्चों के हाथ थामे और सिर पर सामान उठाए महिलाएं कोच में चढ़ने के लिए दौड़तीं नजर आईं। कोई खिड़कियों की ग्रिल के बीच से छोटा सामान रखकर सीट पक्की करता दिखा। ट्रेन रवाना होने तक अनेक यात्री कोच के दरवाजे के बीच ही फंसे रहे।
विज्ञापन

यही हालत बस स्टैंड से लंबे रूटों पर जाने वाले यात्रियों की रही। दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना, बठिंडा, चूरू, जयपुर और बीकानेर के लिए जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। बरेली और गाजियाबाद जा रहे यात्रियों रामप्रसाद, वीरमती और गंगोत्री देवी ने बताया कि उन्हें बस अड्डे पर एक घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा। बस न मिलने पर अब वाया दिल्ली होकर जाना पड़ रहा है। इससे यात्रा समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। दैनिक रेल यात्री लक्ष्मण, सुदेश, रमेश और सूर्यप्रसाद ने बताया कि सामान्य दिनों में वे आराम से सीट पर बैठकर सफर करते थे, लेकिन त्योहारी सीजन में भीड़ इतनी अधिक है कि उन्हें खड़े-खड़े यात्रा करनी पड़ रही है। कई बार सीट को लेकर यात्रियों के बीच बहस की नौबत तक आ गई। रोडवेज डिपो के यातायात प्रबंधक प्रीतम सिवाच ने बताया कि रविवार को 39 मार्गों पर बसों का संचालन किया गया। वहीं, रोडवेज कर्मचारी नेता राजकुमार चौहान ने कहा कि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए थके और बीमार कर्मचारियों से भी अतिरिक्त ड्यूटी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

खाली चलीं सिटी बसें
सिटी बस सेवा के प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि धनतेरस की रात लक्ष्मीबाई चौक से नागौरी गेट तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसके चलते रात आठ बजे तक समाप्त होने वाली ड्यूटी नौ बजे तक चली। रविवार को साप्ताहिक अवकाश और दिवाली की व्यस्तता के कारण सिटी बसों में सवारियां कम रहीं। अधिकांश सिटी बसें खाली चलीं, जिससे संचालन का खर्च तक निकालना मुश्किल हो गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को दिवाली के दिन भी यही स्थिति रहने की संभावना है। इसलिए सिटी बस सेवा आधे दिन तक ही संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें