ग्रेटर नोएडा। भारतीय सामग्री प्रबंधन संस्थान की ग्रेटर नोएडा शाखा ने एक बोर्ड ऑफ स्टडीज बैठक का आयोजन किया। इसका शुभारंभ शारदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. सिबराम खारा ने किया।
केपी सिंह और डॉ. सिबराम खारा ने कहा कि डिजिटल प्लेटफार्मों और संस्थानों के साथ साझेदारी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के अनुरूप बने रहने के लिए लर्निंग में लचीलापन जरूरी है। सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स पेशेवर आधुनिक उद्योग की रीढ़ की हड्डी हैं। ऐसे में अत्यधिक अनुकूलनशील और रणनीतिक रूप से कुशल पेशेवरों की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक हो गई है। बैठक में देशभर से 30 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें विभिन्न संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, विश्वविद्यालयों, इसरो के सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों, स्थानीय उद्योगों और पूर्व एवं वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्षों के प्रतिनिधि शामिल रहे। इस मौके पर प्रो. डॉ. एसके शर्मा, अजीत सिंह, अनुज भार्गव, रणवीर सिंह, प्रो. डॉ. मधुकर देशमुख,विक्रांत चौधरी उपस्थित रहे। ब्यूरो