फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट खोलने के दसवें दिन ही साझेदार अगवा

विज्ञापन
मनदीप। फाइल फोटो - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
रेस्टोरेंट खोलने के दसवें दिन ही साझेदार अगवा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा-1 सेक्टर स्थित बीटा प्लाजा में एक अक्तूबर को अपने साथी के साथ रेस्टोरेंट खोलने वाला युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से शामली निवासी लोकेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम के एक होटल में नौकरी करता था। उसके साथ ही गांव नागराजादवार विकोल, टिहरी (उत्तराखंड) निवासी मनदीप रावत भी नौकरी करता था। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। उन्होंने अपना अलग रेस्टोरेंट खोलने की योजना बनाई और बीटा प्लाजा में 25 हजार रुपये महीने में दुबई जायका नाम से रेस्टोरेंट किराये पर ले लिया। दस अक्तूबर को रात करीब आठ बजे मनदीप, लोकेंद्र से दस रुपये लेकर बीड़ी लेने गया था। इसके कुछ देर बाद ही उसने लोकेंद्र के मोबाइल पर कॉल की। लोकेंद्र व्यस्त रहने के कारण कॉल रिसीव नहीं कर पाया। इसके तुरंत बाद मनदीप ने रेस्टारेंट मालिक नरोत्तम के पास कॉल की और बताया कि उसे कुछ लोग पीट रहे हैं। इसके बाद उसने फोन काट दिया। तभी से उसका फोन स्विच ऑफ है। नरोत्तम का कहना है कि उन्होंने बीटा प्लाजा के आसपास सभी दुकानदारों से पूछा लेकिन किसी ने भी मारपीट आदि की जानकारी नहीं दी। एसपी देहात रणविजय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें